Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

रजनीकांत के साथ 'जेलर 2' में दिखेगा मिथुन चक्रवर्ती का दमदार अंदाज़

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'जेलर 2' की स्टार कास्ट में अब मिथुन चक्रवर्ती का नाम भी जुड़ गया है। उन्हें फिल्म में एक बेहद अहम किरदार के लिए चुना गया है और उम्मीद है कि वह इस हफ्ते के अंत तक रजनीकांत के साथ शूटिंग शुरू करेंगे।

19 Aug 2025

रजनीकांत के साथ 'जेलर 2' में दिखेगा मिथुन चक्रवर्ती का दमदार अंदाज़

साउथ के सुपरस्टार और 'भगवान' कहे जाने वाले रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म 'कुली' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस सफलता के बाद अब थलाइवा अपने ब्लॉकबस्टर प्रोजेक्ट 'जेलर' के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन एक बार फिर नेल्सन दिलीपकुमार करेंगे। दर्शक पहले से ही 'जेलर 2' को लेकर रोमांचित हैं और अब इसमें बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की एंट्री ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'जेलर 2' की स्टार कास्ट में अब मिथुन चक्रवर्ती का नाम भी जुड़ गया है। उन्हें फिल्म में एक बेहद अहम किरदार के लिए चुना गया है और उम्मीद है कि वह इस हफ्ते के अंत तक रजनीकांत के साथ शूटिंग शुरू करेंगे। इससे पहले भी रजनीकांत और मिथुन साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने हिंदी फिल्म 'भ्रष्टाचार' (1989) और बंगाली फिल्म 'भाग्य देवता' (1997) में स्क्रीन शेयर की थी।

'जेलर' 10 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने दुनियाभर में 650 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके जबरदस्त सफलता हासिल की थी। यह फिल्म 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में से एक साबित हुई। फिल्म में मोहनलाल, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, विनायकन और वसंत रवि जैसे सितारों ने अहम भूमिकाएँ निभाई थीं। फैंस के लिए खुशखबरी यह भी है कि 'जेलर' अब अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। वहीं, दर्शकों की नजरें अब इसके सीक्वल 'जेलर 2' पर टिकी हैं, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रजनीकांत के साथ 'जेलर 2' में दिखेगा मिथुन चक्रवर्ती का दमदार
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'जेलर 2' की स्टार कास्ट में अब मिथुन चक्रवर्ती का नाम भी जुड़ गया है। उन्हें फिल्म में एक बेहद अहम किरदार के लिए चुना गया है और उम्मीद है क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News